अंबाला में सफाई और फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, सफाई व्यवस्था चरमराई

अंबाला, 8 अगस्त अंबाला में अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय…

अंबाला

अंबाला, 8 अगस्त

अंबाला में अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है।अंबाला में नगर परिषद के गेट पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर बैठ हुए है और इनकी हड़ताल का दूसरा दिन है । सफाई कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ।

प्रदेश उप प्रधान सेवा राम बोहत ने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि हमारा हड़ताल करने का मुख्य कारण जो 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ सरकार उसपर इंप्लीमेंट नहीं कर रही बल्कि अपनी ही बात से मुकरने का काम कर रही है जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है । उन्होंने बताया कि सरकार से दो बार मीटिंग भी हुई लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला और अगर फिर भी सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो फिर जो भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आवाहन होगा उसमें अंबाला बढ़चढ़ कर भाग लेगा।

सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण अंबाला की सफाई व्यवस्था बिगड़ जाएगी। क्योंकि, ऊपर से बरसात का मौसम है और जलभराव की भी समस्या खड़ी हो जाएगी। जब उनसे इस बात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जनता से माफी भी मांगी और कहा कि हड़ताल करना हमारा शौक नहीं है बल्कि हमारी मजबूरी है । हम सरकार से अपील करते है कि सरकार हमारी मांगे माने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अपना वादा निभाए।

अन्य खबरें जानें-

पंचकूला में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में लगाए 1000 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *