ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गन्नौर सचिवालय में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के बीच हस्ताक्षकर करने को लेकर कहासुनी हो गई। ये कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तहसीलदार ने नायब तहसीलदार पर पेपरपेट से हमला कर दिया और तहसीलदार का सिर लहूलुहान हो गया।
झगड़े का शोर सुनकर कमरे के अन्दर उनका स्टाफ दौड़ा और नायब तहसीलदार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में लेकर गए। नायब तहसीलदार ने इस जानी हमले को लेकर तहसीलदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

