ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के जामिया नगर में हुई हिंसा पर बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि छात्र होना आपको इस प्रकार की हिंसा करन के लिए अधिकार नहीं देता, पुलिस इस मामले में सख्ती बरते, वहीं अब जामिया मामले पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। तो दूसरी तरफ जामिया के समर्थन में देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटियों के छात्र आ गए हैं
देर रात जामिया कैंपस से 50 छात्र रिहा
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जामिया कैंपस के 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया जिसके बाद जामिया कैंपस के छात्रों ने भी मिडनाइट प्रोटेस्ट खत्म कर दिया है। लेकिन अभी भी जामिया कैंपस में हिंसा पर भारी तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने देर रात दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा, जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को रिहा किया।
कांग्रेस ने बोला पीएम पर हमला
वहीं,कांग्रेस ने आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों की पिटाई की निंदा की और सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं?
पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज



