ABOHAR के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,स्कूलों को किया गया खाली, अलर्ट मोड पर पुलिस

अबोहर, 29 जुलाई अबोहर शहर के अजम्पशन कान्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित कुछ अन्य प्रमुख स्कूलों को आज सुबह धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना…

अबोहर

अबोहर, 29 जुलाई

अबोहर शहर के अजम्पशन कान्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित कुछ अन्य प्रमुख स्कूलों को आज सुबह धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना है। इधर ईमेल मिलते ही शहर के इन स्कूलों के साथ साथ अन्य प्राईवेट स्कूलों में भी हडकंप मच गया और अधिकतर स्कूल संचालकों द्वारा स्कलों में छुटटी की घोषणा कर दी गई । यह समाचार सुनकर बच्चों के माता पिता के हाथ पांव फूलने लगे।

अबोहर पुलिस प्रशासन भी इस घटना के बाद चौकस हो गया और स्कूलों की गहनता से जांच पडताल शुरू कर दी।इधर रैकोग्राईजड एंव ऐफीलिएटड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में असुंप्शन कॉन्वेंट स्कूल सहित कई प्राइवेट स्कूलों के नाम भी शामिल हैं जिन्हें तुरंत खाली करवा लिया गया है। ईमेल में दोपहर 1:30 बजे का समय दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया गया।

डीएवी स्कूल की प्रिंसीपल स्मिता शर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब 8.51 मिंट पर उन्हें ईमेल आई कि उनके स्कूल को बम्ब से उडा दिया जाएगा। जिसे देखते हुए उन्होंनें तुरंत स्कूल प्रबंधकों, पुलिस और SDM को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।

 अन्य खबरें जानें –

KARNAL में आयोजित होगा 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, CM नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *