Holidays in Punjab: नवंबर के शुरुआती दिनों में कई खास दिन और त्योहार के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंकों की छुट्टी है. पंजाब में श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व और शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है. (Holidays in Punjab) सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, सरकारी बैंक और अन्य संस्थान कल यानी 15 नवंबर और अगले दिन यानी 16 नवंबर को बंद रहेंगे.
16 नवंबर (शनिवार) को पंजाब में शहीद सरदार करतार सिंह सराभा शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा 17 नवंबर (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी. इस तरह 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 सरकारी छुट्टियां रहेंगी और राज्य के सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



