Schools Closed News: 14 जुलाई से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, जिलाधिकारी का आदेश

Schools Closed News: उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार जिले में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला…

Schools Closed News: उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार जिले में 14 से 23 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी यातायात को देखते हुए यह आदेश जारी किया है.

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के कारण सड़कों पर भारी यातायात को देखते हुए स्कूलों को 10 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है.

प्रशासन ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि स्कूली छात्रों को सड़क पर यातायात के कारण किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे.

हालांकि इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को भी ऑनलाइन पढ़ाई कराने का आदेश दिया गया है. आदेशों में कहा गया है कि शिक्षक बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाएंगे ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *