ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- करनाल में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर दिखा है। बता दें कि एक निजी बस चालक ने साइकिल सवार स्कूली छात्रा को कुचल दिया।

जिस कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक इस घटना को अंजाम दे कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है।
वहीं इस हादसे में पुलिस का कहना है कि सड़क पर फैली बंजरी के कारण और बस की रफ्तार होने के कारण एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

