शिक्षा विभाग ने सील किए स्कूल, अधर में लटका बच्चों का भविष्य

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने अब बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों को शिकंजा कसना शुरू कर…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने अब बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों को शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भिवानी में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बिना मान्यता के चल रहे 3 निजी स्कूलों को सील कर दिया।

SCHOOL SEAL 1

बिना मान्यता के स्कूल चलाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे निजी स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने मंगलवार को निजी स्कूलों का दौरा कर उनके दस्तावेजों की पड़ताल की। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के अध्यक्ष बृजपाल परमार ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देने के बाद जब बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने 71 निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है, जबकि मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई होनी है।

SCHOOL SEAL 3

बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई करने पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भगत राम वत्स का कहना है कि उन्होंने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को पहले भी नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद स्कूल संचालक मान्यता संबंधी कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। इसलिए स्कूलों को सील करने का काम शुरू किया गया है।

SCHOOL SEAL 2

प्रशासन ने बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील करना शुरू कर दिया है, लेकिन सवाल ये उठता है कि उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा ? क्या प्रशासन या शिक्षा विभाग उन  बच्चों के लिए भी कोई व्यवस्था करेगा या फिर उन्हें खुद ही धक्के खाकर अपने लिए कोई व्यवस्था करनी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *