Haryana School bus accident news: महेंद्रगढ़ में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी.जिसके बाद स्कूल बस की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार बच्चे घायल हो गए. टक्कर के समय निजी बस में 40-50 बच्चे सवार थे. दुर्घटना के समय बच्चे घबरा गए और चीखने लगे.
दुर्घटना सुबह 7 बजे घटित हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों बसों और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया. उधर, माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए हैं.
महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर सुबह-सुबह आरपीएस स्कूल की बस दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के बच्चों को लेकर दादरी से स्कूल जा रही थी. स्कूल बस में 40-50 से अधिक बच्चे सवार थे. जैसे ही बस राव तुलाराम चौक के पास पहुंची, बस स्टैंड की ओर से तेज गति से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



