ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार को एक स्कूली बस अनयंत्रित होकर खाई में गिर गई | गनीमत यह रही कि खाई में पेड़ होने की बजह से बड़ा हादसा होने से टल गया | बस में 45 बच्चे शामिल थे जिसमे से 36 बच्चे जख्मी हो गए | सभी बच्चों को समय अनुसार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांच छात्र अभी भी गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है जिनको टांडा अस्पताल रेफर किया गया|
बता दे कि सभी छात्र एकलव्य कम्प्यूटर अकैडमी में पढ़ते हैं । दरअसल छात्र निजी बस में सवार होकर धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आभार रैली में जा रहे थे तभी बीच में सड़क दुर्घटना हो गई | घटना की जानकारी मिलते ही वहां के आम नागरिक और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया।


