कैथल, 16 सितंबर
हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष बंतो कटारिया ने कैथल के लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ होने वाले अत्याचार एवं उत्पीड़न से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाए और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
आयोग ने कुल 10 मामलों की सुनवाई की, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं 4 मामलों को लंबित रखते हुए जांच के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान गांव बालू निवासी एक शिक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल माह में उस पर जानलेवा हमला किया गया था, जिससे उसे चोटे आई, लेकिन पुलिस ने उसमें सही धाराएं नहीं लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की अध्यक्षा ने SDM की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षक के मेडिकल संबंधी पहलुओं की दोबारा जांच के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित कर पुन: मेडिकल जांच करवाने के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने कुरुक्षेत्र में चल रही जांच को लेकर असंतोष व्यक्त किया। शिकायतकर्ता की मांग पर आयोग ने मामले की जांच गुहला DSP से करवाने के आदेश दिए।
अन्य खबरें जानें-
ਰੋਪੜ ਪਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦੇ 2 ਯੂਨਿਟ ਬੰਦ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਕੋਈ ਘਾਟ ਨਹੀਂ ਆਈ: ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ



