ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा जिले के कस्बा बधनी कलां में बच्चों के साथ भरी स्कूल बस अचानक पलट गई जिस में 35 के करीब विद्यार्थी और स्कूल का स्टाफ सवार था।
इस हादसे में कई बच्चों घायल हुए है जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि एसबीडीएस इंटरनेशनल स्कूल की बस स्कूल जा रही थी कि रास्ते में संतूलन बिगड़ जाने के कारण बस खेतों में गिर गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को बस से बाहर निकाला। घायल बच्चों के इलाज के पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


