महेंद्र सिंह धोनी के चक्कर में गांगुली ने कुर्बान कर दिया कॅरियर!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग सोशल साइट्स पर नियमित सक्रिय रहते…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग सोशल साइट्स पर नियमित सक्रिय रहते हैं। वहीं अपने बयानों से भी वो हर समय चर्चा में रहते हैं। इस बार सहवाग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सहवाग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के चक्कर में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने अपने कॅरियर को दांव पर लगा दिया था।

कहा कि अगर गांगुली धोनी को ऊपर बैटिंग करने की छूट नहीं देते तो वो एक महान प्लेयर नहीं बन सकते थे। उन्होंने ज़िक्र किया कि गांगुली बैटिंग आर्डर में एक्सपेरिमेंट कर रहे थे, इसी के कारण धोनी को ऊपर बैटिंग करने का मौका मिला। इसके चलते ही धोनी कई मैच जिताऊ पारी खेलने में सफल हो सके और ग्रेट प्लेयर बन गए।
गांगुली ने तो इसका भी ज़िक्र किया कि राहुल द्रविड़ हमेशा धोनी को मैच फिनिशर के तौर पर भेजते थे। यहां भी धोनी का जलवा देखने को मिला। युवराज सिंह और धोनी ने कई मैच जिताऊ पारी खेली है। हालांकि सहवाग ने अपना बयान पॉजिटिव सेंस में दिया है, लेकिन इतना पक्का है कि इस पर हंगामा मचना लाज़िमी है। अब देखने वाली बात यह है कि सहवाग मीडिया के सवालों का जवाब कैसे देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *