ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में अशोक तंवर के राइट हैंड माने जाने वाले सत्यवान दहिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। सत्यवान दहिया ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। वे सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
आपको बता देतें हैं कि जब अशोक तंवर ने नाराज होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, तब सत्यवान दहिया ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। कई दिनों से उन्होंने ये बात नहीं खोली थी कि वे किस पार्टी को अपना समर्थन देंगे। अब सत्यवान दहिया ने प्रचार के आखिरी दिन सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

