ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर नाजायज संबंध के शक के चलते पूर्व सरपंच को गोली मार कर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार गांव सिंघेवाल के सरपंच के पिता ने अपनी पत्नी का पूर्व सरपंच के साथ नाजायज संबंध के चलते पूर्व सरपंच को गोली मार कर दी
जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गोली मारने वाले की पत्नी भी जख्मी हो गई है। फिलहाल जख्मी हालात में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

