डांसर सपना चौधरी के कारण हुआ नववर्ष समारोह में हंगामा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: नए साल के मौके पर भिवानी में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान काफी हंगामा हुआ। हंगामे का कारण हरियाणवी डांसर सपना चौधरी थी…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: नए साल के मौके पर भिवानी में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान काफी हंगामा हुआ। हंगामे का कारण हरियाणवी डांसर सपना चौधरी थी क्योकि इस समारोह में सपना चौधरी ने शामिल होना था पर जब ये पता चला कि वो नहीं आ रही है तो समारोह में आए उनके फैंस बेकाबू हो गए।

sapna chaudhary performance

भीड़ काबू  से बाहर हो रही थी जिस कारण भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया।

sapna chaudhary performance1 sapna chaudhary performance2

 

आपको बता दें कि भिवानी के नगर परिषद बीजेपी समर्थक चेयरमैन रण सिंह व कांग्रेस समर्थक वाइस चेयरमैन मामन चंद के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह को लेकर इस तरह के बैनर लगाए गए थे कि समारोह में सपना चौधरी परफॉर्म करेंगी। जिस कारण सुबह से ही लोगो की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *