ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बिग बॉस 11 की कॉन्टैस्टेंट और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। 
दरअसल, सपना ने सलमान खान को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान शो के दौरान किसी की भी बेइज्जती करने से पीछे नहीं हटते हैं।
हालांकि, इसके बावजूद मुझे कभी भी पलट कर जवाब नहीं दिया। यहां तक कि सपना चौधरी सलमान खान को दिल का अच्छा शख्स बताने से पीछे नहीं हटी।
वहीं सपना ने शादी को लेकर कहा है कि वो अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं सोच रही हैं। फिलहाल सपना अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में सपना चौधरी के साथ अभय देओल नजर आएंगे।


