अब सपना चौधरी की बीजेपी पार्टी में शामिल होने की आशंका !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी काफी समय से सुर्खियों में है। सपना चौधरी को लेकर ये कयास लगाए जा रहे है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी काफी समय से सुर्खियों में है। सपना चौधरी को लेकर ये कयास लगाए जा रहे है कि वो लोकसभा चुनाव को लड़ सकती है। जिसके साथ ये भी कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली है। पर बीते दिन सपना चौधरी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि ना तो वो चुनव लड़ रही है और ना ही वो किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली तस्वीरों से भी इनकार किया।

manoj tiwari and sapna choudhary

पर अब सपना चौधरी की एक नई तस्वीर सामने आई है जिसके बाद सपना चौधरी को लेकर सभी सोच में पड़ गए है कि आखिर वो किस पार्टी में शामिल होने वाली है। क्योकि इस बार सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ तस्वीर वायरल हो रही है।

Sapna Choudhary

बता दें कि इस तस्वीर में सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के साथ दिख रही है। इस तस्वीर से पहले सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ भी तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद सभी असमजस में पड़ गए है कि आखिर वो किस पार्टी में शामिल हो सकती है। इस पर मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी सपना चौधरी के साथ मुलाकात हुई थी साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जो भी होगा वो सब मीडिया के सामने आ ही जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *