ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं वैसे ही सियासी पारा बहुत ही ज्यादा गर्माता जा रहा है।
इन्ही लोक सभा चुनाव को लेकर सियासत का एक और रंग देखने को मिला। बता दें कि हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में एंट्री मार ली है। जिसके बाद सियासत और भी ज्यादा गर्मा गई है।
गौरतलब है कि हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी ने कांग्रेस पार्टी में की सदस्यता ली।
पर बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में सपना चौधरी का नाम शामिल नहीं है। जिसके कारण अभी भी सपना चौधरी के नाम को लेकर संशय बरकरार है। बता दें कि सपना चौधरी कांग्रेस की सदस्यता ले लेने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से भी मिली थी।


