न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : रियलिटी शो ‘बिग बॉस-11’ में हर दिन कुछ ना कुछ अजीबोगरीब कारनामे होते रहते हैं। शुक्रवार के एपीसोड में प्रियंक शर्मा की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई। उसकी वापसी पर सभी घरवाले काफी खुश नजर आएं, वहीं बेनाफशा सूनावला काफी भावुक हो गई। बेनाफशा ने काफी देर तक प्रियंक को गले लगाए रखा, यहां तक कि उसने घरवालों के व्यवहार की जानकारी देते हुए रोती भी रही।
वहीं सपना चौधरी-अर्शी खान के बीच लड़ाई का नजारा देखने को भी मिला। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को एक नया वायलर सॉन्ग तैयार करने का टॉस्ट दिया था। सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सपना चौधरी और अर्शी खान में लिरिक्स को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान प्रियंक ने सपना चौधरी को बताया कि अर्शी के सामने पुणे और गोवा चिल्लाने से वो चुप हो जाएगी। सपना ने वैसा ही किया, जिसके बाद अर्शी फूट-फूटकर रोने लगी।
अर्शी ने यह भी कहा कि पर्सनल बातें नेशनल टीवी पर बताना गलत है और वो रोती रहीं। अर्शी ने कहा कि वो गोवा में एक झूठे मामले में फंसी थीं, जिसका पता उनके घरवालों को भी नहीं, अगर वो जान जाएंगे तो उनका रिश्ता समाप्त हो जाएगा। दरअसल, अक्टूबर 2016 में मॉडल अर्शी पर पुणे के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। बाद में गोवा से भी ऐसा मामला सामने आया था, लेकिन अर्शी ने सभी को झूठ करार दिया था।
