सपना चौधरी को BJP ने लगाई फटकार, जानिए क्या है वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 19 अक्तूबर को चुनावी शोरगुल थम गया। फिल्मी सितारों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धुंआंधार प्रचार किया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 19 अक्तूबर को चुनावी शोरगुल थम गया। फिल्मी सितारों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धुंआंधार प्रचार किया। इसी कड़ी में सपना चौधरी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा के लिए प्रचार कर रही थीं।

लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसकी वजह यह थी कि, कांडा सिरसा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप रतुसरिया के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। हालांकि पार्टी की आपत्ति के बाद सपना ने कांडा के प्रचार से हाथ खींच लिए। सपना ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सपना को कड़ी चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *