ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बड़ गई हैं। गुरुग्राम पुलिस ने कैंटर चालक की शिकायत के आधार पर सपना की गाड़ी एक्सीडेंट मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रैश ड्राइविंग ओर खतरनाक ड्राइविंग को लेकर फॉरच्यूनर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दिल्ली नंबर गाड़ी का सपना चौधरी के नाम से रजिस्ट्रेशन है। बता दें कि कैंटर ओर फॉरच्यूनर भिड़ंत के वक्त सपना चौधरी की मोजूदगी खुलासा नहीं हो पाया है। 25 ओर 26 दिसम्बर की दरम्यानी रात को कैंटर और फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी और सपना की गाड़ी की फोटो भी वाययरल हुई थी।


