ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान पर अब बवाल मचना शुरू हो गया है। तो वहीं संजय राउत के दावे पर कांग्रेस ने संजय राउत से सबूत मांगा है। और इसी मामले को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है।
संजय राउत ने दिया था बयान
बतादे मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान संजय राउत ने कहा था कि,हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब डॉन हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मुंबई के डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं। और मैं वो इंसान हूं जिसने डॉन दाऊद इब्राहिम को फटकार तक लगाई है।
संजय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
वहीं संजय राउत के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा है कि, हम इस बयान को सही नहीं मानते,संजय राउत इस बात का सबूत दें
सीबीआई जांच होनी चाहिए
साथ ही राउत के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि,संजय राउत ने अगर सच कहा तो इस बात की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है।


