ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर सियासत शुरू हो चुकी है जिसको लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा,वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वीर सावरकर ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया
इस दौरान संजय राउत ने कहा कि मैं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से अपील करता हूं कि वो वीर सावरकर के साहित्य की किताबें राहुल गांधी को गिफ्ट करें ताकि वो सावरकर को समझ सकें और उनकी गलतफहमी दूर हो सके. महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया था और लड़ाई लड़ी थी।
वीर सावरकर देश के हीरो
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि, अगर आप आज भी वीर सावरकर का नाम लेते हैं, तो देश के युवा बेहद उत्साहित हो जाते हैं और ऊर्जा से भर जाते हैं। वीर सावरकर आज भी देश के हीरो हैं और हमेशा रहेंगे।

