ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक्टर संजय ने उनके राजनीति में कदम रखने की खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि, वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।
दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने दावा किया था कि,संजय उनकी पार्टी राष्ट्रीय समाज पक्ष में शामिल होंगे। एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने कहा कि, रासप प्रमुख महादेव जानकर उनके दोस्त और भाई जैसे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
दरअसल, रासप महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि हमने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए सिनेमा जगत में काम करना शुरू किया है। इसी क्रम में संजय दत्त 25 सितंबर को हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

