फरीदाबाद , 2 सितंबर
प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। फरीदाबाद में कई जगहों पर कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
NIT फरीदाबाद में मेट्रो रोड के आसपास जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। सड़क किनारे जमा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं, लेकिन इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। फरीदाबाद में कई अन्य स्थानों पर भी कूड़े के ढेर जमा हैं।लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण इलाके में बदबू का माहौल बना हुआ है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।
राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को मजबूरी में इस गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।फिलहाल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है और आने वाले दिनों में यदि कूड़े का उठान नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
अन्य खबरें जानें –



