जुलाना में सफाई कर्मचारियों का धरना 1 महीने बाद भी जारी, कर्मचरियों ने नगर पालिका कार्यालय पर जड़ा ताला

जुलाना , 3 सितंबर नगर पालिका जुलाना के सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को लगातार 30 वे दिन भी…

जुलाना

जुलाना , 3 सितंबर

नगर पालिका जुलाना के सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को लगातार 30 वे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के समक्ष गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। इसी के चलते उन्हें धरने पर बैठने और कार्यालय का ताला लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।धरने के कारण नगर पालिका कार्यालय में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

अन्य खबरें जानें –

सोनीपत KMP पर ईको को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल,आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *