करनाल में सफाई कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूंका पुतला ,आंदोलन तेज करने की चेतावनी

करनाल 31 अगस्त करनाल में सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश एक बार फिर देखने को मिला, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे…

करनाल

करनाल 31 अगस्त

करनाल में सफाई कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश एक बार फिर देखने को मिला, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आज जिला सचिवालय के बाहर हरियाणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने सरकार और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

करनाल में आज सफाई कर्मचारियों ने करनाल के मुख्य बाजारों से होते हुए जिला सचिवालय के बाहर जहां सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की , कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है।

इसी नाराजगी के चलते कर्मचारियों ने हरियाणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।पुतला फूंकने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

करनाल जिला सचिवालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का यह प्रदर्शन साफ तौर पर बताता है कि मांगों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बरकरार है। आज कर्मचारियों ने मंत्री कृष्ण बेदी का पुतला फूंककर सरकार तक अपना विरोध पहुंचाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है।

अन्य खबरें जानें –

PM Modi ਦੀ ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਅਤੇ ਕਿਰਗਿਸਤਾਨ ਯਾਤਰਾ: ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਦੀ ਚਰਚਾ ਅਤੇ ਅਹਿਮ ਦੁਤੱਫ਼ੀ ਬੈਠਕਾਂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *