जुलाना, 4 अक्टूबर
जुलाना कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में जगह-जगह कूडे के ढेर लगे हुए हैं। कईं जगहों पर कईं दिनों से कूड़ा न उठने के कारण गंदगी और बदबू ने लोगों का जीना बहाल कर दिया है।इसके बावजूद प्रशासन औऱ विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।कूड़े के ढेर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नियमित सफाई न होने से लोग परेशान
कूड़े के ढेर के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गंदगी और अधिक फैल रही है। कई जगहों पर तो कूड़ा सड़कों के किनारे तक फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कूड़ा समय पर नहीं उठने से गंदगी के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जगह-जगह जमा कूड़े को तुरंत उठवाया जाए। इसके साथ ही कूड़ा डालने के लिए निर्धारित स्थानों की व्यवस्था करने और सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं।
अन्य खबरें जानें –
ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ 10 ਹਜ਼ਾਰ ਨਵੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਭਰੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ


