जुलाना, 10 अगस्त
जुलाना कस्बे में सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार और विभाग के स्तर पर उचित समाधान नहीं किया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने तीन दिन तक कामकाज का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।हड़ताल के पहले दिन बड़ी संख्या में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, तीन दिवसीय हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था और फायर ब्रिगेड सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।अब देखना होगा कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाता है और हड़ताल को समाप्त कराने के लिए बातचीत कब शुरू होती है।
अन्य खबरें जानें-


