ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर में एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है । प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही साथी को पत्थर मारकर उसकी जान ले ली थी । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गांव भापला में सड़क पर एक लाश मिली थी । जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझा लिया है ।
प्रेम प्रसंग के चलते किया था कत्ल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मुन्ना यादव बिहार में किसी लड़की से प्यार करता था । वही धरविंदर भी उसी लड़की को रोज फ़ोन करके तंग करता था । जिससे तंग आकर मुन्ना यादव ने अपने दोस्त अजय यादव के साथ मिलकर रात को भारी पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी । फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।


