लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: संगरूर में दिड़बा के गांव कोहरियां में भट्ठा मजदूर ने आत्महत्या कर ली। सतनाम सिंह नाम के इस मजदूर की उम्र महज 24 साल थी। 2 महीने पहले ही उसकी और उसकी बहन की शादी हुई थी।
जिसके चलते उस पर 3 लाख का कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसे कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
भट्ठा मजदूर ने की आत्महत्या
मरने वाले की उम्र महज 24 साल
मजदूर पर था 3 लाख रुपये का कर्ज
2 महीने पहले ही हुई थी शादी


