संगरुर: दिल्ली जा रहे किसानों ने दिया धरना, बीच रास्ते में प्रशासन ने रोका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसानों को आज भवानीगढ़ की अनाज मंडी में पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे किसानों को आज भवानीगढ़ की अनाज मंडी में पुलिस ने रोक लिया 200 से ज्यादा किसान जो 15 ट्रैक्टर-ट्रालियों में अपना राशन पानी लेकर दिल्ली में जा रहे थे उनको पुलिस ने अनाज मंडी में रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया जिस पर गुस्साए किसानों ने वहीं पर धरना लगा कर प्रदर्शन किया अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन एकता सिधु पुर की अगवाई में किसानों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की उन्होंने कहा कि देश को अनाज देने वाला किसान आज खुदकुशी इसलिए कर रहा है क्योंकि समय की सरकारों ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया |

किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था लेकिन जब वह सत्ता में आए तो उसे भूल गए यही हाल कैप्टन अमरिंदर सिंह का है पंजाब सरकार ने भी कर्जा माफी का वायदा किया लेकिन उसको पूरा नहीं किया जिसके चलते हम प्रदर्शन करने को मजबूर हैं किसान नेताओं ने कहा कि एक और सरकार किसानों को खुदकुशी ना करने की सलाह दे रही है वहीं दूसरी और किसानों को अपना हक मांगने भी नहीं दिया जा रहा किसानों ने कहा कि किसान या तो संघर्ष करते हुए मरेगा और या उसके पास आखरी रास्ता खुदकुशी करने का है इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुसार हमने किसानों को यहां रोका है और आगे की कार्यवाही कानून और अधिकारियों के आदेश के अनुसार ही की जाएगी |

Watch Video

https://youtu.be/0Iv_-J6HnYw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *