BJP के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी बने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। जोशी पिछले चार सालों से हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। जोशी पिछले चार सालों से हरियाणा में महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। बता दें, फरवरी 2019 में तात्कालीन चेयरमैन जवाहर यादव द्वारा इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद खाली पड़ा था।

bjp

संदीप जोशी मूलरुप से चरखी दादरी के रहने वाले हैं। फिलहाल वे फरीदाबाद के सूरजकुंड में रह रहे हैं। बीए, एलएलबी पढ़े जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे और प्रदेश सचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *