Sanchar Saathi App: जानिए क्या है Sanchar Saathi App: जिस सरकार आपके फोन में ड़ाल रही है? यह एप किस तरह से मददगार होगा?

Sanchar Saathi App Explained: भारतीय टेलीकॉम विभाग (DoT) ने ‘संचार साथी’ नाम का एप लांच किया है. सरकार का कहना है कि लोगों के मोबाइल…

Sanchar Saathi App Explained:

भारतीय टेलीकॉम विभाग (DoT) ने ‘संचार साथी’ नाम का एप लांच किया है. सरकार का कहना है कि लोगों के मोबाइल यूजर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह फैसला किया है. सरकार ने अभी साफ किया है कि, भारत में बिकने वाले हर नए स्मार्टफोन में यह ऐप पहले से मौजूद रहेगा और इसे हटाया नहीं जा सकेगा. इसे लेकर आज संसद में भी हंगामा हुआ.

तो आईए जानते है आखिर संचार साथी एप?

संचार साथी केंद्र सरकार की डिजिटल सुरक्षा की तरफ एक अहम पहल है, जो मोबाइल ऐप और वेबसाइट के रूप में काम करती है. इसके जरिए सरकार लोगों को खोए हुए मोबाइल फोन और धोखाधड़ी वाले वेब लिंक की रिपोर्ट करने और उन्हें ब्लॉक कराने की सुविधा देती है. यह प्लेटफॉर्म यह भी बताता है कि आपके नाम पर कितने सिमकार्ड चल रहे हैं और अलग-अलग बैंकों व वित्तीय संस्थानों के सही पहचान करने में मदद करता है. इस ऐप के जरिए किसी फ्रॉड या स्कैम की शिकायत करना काफी आसान है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर को हर बार अपना IMEI नंबर याद रखने या ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती.

फोन असली है या नहीं-

संचार साथी ऐप से हम जान सकते हैं कि, फोन असली है या नहीं, इसके अलावा किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल या स्पैम की रिपोर्ट करने की सुविधा भी देता है. इसके अलावा, अगर आपके फोन पर भारतीय नंबर से की गई कोई इंटरनेशनल कॉल आती है, तो आप उसकी शिकायत भी इस ऐप के जरिए कर सकते हैं. इससे फर्जी और ठगी वाले कॉल की पहचान पहले ही हो जाती है.

साइबर अपराध और फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने के लिए उपयोगी-

संचार साथी ऐप से लोग धोखाधड़ी वाले कॉल, मैसेज और ऑनलाइन फ्रॉड की रिपोर्ट कर सकते हैं. सरकार के मुताबिक, इस तरह की रिपोर्टिंग से टेलीकॉम विभाग साइबर अपराध और फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने में ज्यादा असरदार तरीके से काम कर पाता है. चक्षु फीचर के जरिए यूजर फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट, फोन क्लोनिंग और मैलवेयर जैसी गतिविधियों की भी शिकायत कर सकते हैं. यह सुविधा SMS, RCS, iMessage और WhatsApp, Telegram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले संदिग्ध मैसेज के लिए भी उपलब्ध है.

कैसे करता है काम?

जब आप ऐप खोलते हैं, तो यह आपका मोबाइल नंबर और OTP लेकर आपके फोन को वेरिफाई करता है. इसके बाद फोन का IMEI नंबर सीधे DoT की CEIR सिस्टम से मिलाया जाता है और तुरंत पता चल जाता है कि फोन सही है या ब्लैकलिस्ट में है. CEIR एक सेंट्रल डाटाबेस है, जिसमें देश के सभी मोबाइल फोनों का रिकॉर्ड रहता है. संचार साथी इसी सिस्टम से जुड़ा है, इसलिए फोन से जुड़ी कोई भी गड़बड़ी तुरंत पकड़ में आ जाती है. अगर आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो सिर्फ कुछ सेकंड में इस ऐप के जरिए फोन ब्लॉक कराया जा सकता है. इससे आपके बैंक ऐप, व्हाट्सऐप, फोटो और UPI जैसी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *