Samrala Accident: समराला में माछीवाड़ा-रोपड़ रोड में कार की तेल के टैंकर में भीडंत, कार सवार महिला की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Samrala Accident: माछीवाड़ा-रोपड़ रोड पर बुधवार को शेरियाँ गाँव के पास भयानक सड़क हादसा सामने आया। हादसा कार के टैंकर के साथ टक्कर के कारण…

Samrala Accident: समराला में माछीवाड़ा-रोपड़ रोड में कार की तेल के टैंकर में भीडंत, कार सवार महिला की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Samrala Accident:

माछीवाड़ा-रोपड़ रोड पर बुधवार को शेरियाँ गाँव के पास भयानक सड़क हादसा सामने आया। हादसा कार के टैंकर के साथ टक्कर के कारण सामने आया। इस हादस में कार सवार महिला जसवीर कौर (57) की मौत हो गई। मृकत की माछीवाड़ा साहिब की रहने वाली थी। इसके अलावा उनका ड्राइवर अजय गंभीर रूप से घायल है। वह रोपड़ का रहने वाला बताया जा रही है। हादसे के बाद टैंकर को जब्त कर लिया  है और ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा हैं।

बेटे से मिलने गई थी रोपड़

जानकारी के अनुसार, जसवीर कौर अपने बेटे से मिलने रोपड़ गई थीं। कार ड्राइवर अजय उन्हें माछीवाड़ा छोड़ने आ रहा था। रास्ते में, शेरियाँ गाँव के पास, सामने से आ रहे एक तेल के टैंकर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में जसवीर कौर और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस 112 हेल्पलाइन वाहन के ड्राइवर, असिस्टेंट पुलिस स्टेशन ऑफिसर विजय कुमार, दोनों को इलाज के लिए समराला अस्पताल ले गए। जाँच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि जसवीर कौर की मौत हो चुकी थी और अजय गंभीर रूप से घायल था। अजय की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार

सब-इंस्पेक्टर परशोत्तम लाल ने बताया कि मृतक जसवीर कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिस टैंकर से हादसा हुआ था, उसे ज़ब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक जसवीर कौर के पति गुरदीप सिंह को इस घटना की जानकारी दी। जो समराला अस्पताल पहुँच गए थे। सब-इंस्पेक्टर परशोत्तम लाल ने कहा कि परिवार वालों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

2027 की जनगणना के लिए तैयार फॉर्म में अनुसूचित जातियों के लोगों के लिए प्रतिबंधित शब्दों 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *