समझौता ब्लास्ट केस: पाकिस्तानी महिला की गवाही पर होगा फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले की सुनवाई आज होगी, हरियाणा की पंचकूला कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है। एनआईए की विशेष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले की सुनवाई आज होगी, हरियाणा की पंचकूला कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है। एनआईए की विशेष अदालत में पाक महिला की गवाही पर फैसला होना था। पिछली सुनवाई में मामले को लेकर फैसला आने की संभावना थी, लेकिन राहिला वाकिल नाम की पाकिस्तानी महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी।

महिला ने इस मामले में नए सबूत होने का दावा किया था। एनआईए ने चार्जशीट में कहा है कि पाक नागरिकों को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया था। इस केस में करीब 290 गवाहों से पूछताछ हुई, जिनमें 30 बयान से पलट गए। गवाही के लिए कोर्ट ने पाक दूतावास के जरिए 6 बार समन पाकिस्तान भेजे, लेकिन वहां से कोई भी गवाही देने नहीं आया।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में 18 फरवरी 2007 की रात को बम धमाका हुआ था। इसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी। 12 लोग घायल हो गए थे। ट्रेन दिल्ली से लाहौर जा रही थी। धमाके में जान गंवाने वालों में अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे। मृतकों में 16 बच्चों समेत चार रेलवे कर्मी भी शामिल थे। विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक हुआ था।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *