Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी (SP) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पत्र लिखकर पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को प्रदान की जाने वाली सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पार्टी ने कहा है कि उसके नेता को दी गई Z+ सुरक्षा पर्याप्त नहीं है. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) सुरक्षा कवर बहाल किया जाना चाहिए.
आपको बता दें कि Z+ सुरक्षा किसी विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा के लिए होती है, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा करते हैं.वहीं, एनएसजी सुरक्षा उन परिस्थितियों में प्रदान की जाती है, जहां पूरे देश या किसी बड़े समूह की सुरक्षा को खतरा हो और यह एक विशेष बल के रूप में कार्य करता है.
हाल ही में अखिलेश यादव ने NSG सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन तुमने एनएसजी वापस ली थी, उसी समय नियत और मंशा समझ गया था कि डराने चाहते हो, जो डरपोक लोग हैं वो एनएसजी रखे हुए हैं.
Z+ सुरक्षा प्रोटोकॉल (Z+ Security Protocol)
जेड+ सुरक्षा भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा का उच्चतम स्तर है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस सुरक्षा बल और निजी सुरक्षा गार्ड शामिल होते हैं.
जेड+ सुरक्षा में व्यक्ति के चारों ओर 20-30 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें से कुछ सीआईडी, कुछ कमांडो और कुछ अन्य उच्च सुरक्षा बलों से हो सकते हैं.
यह सुरक्षा सरकार द्वारा उन व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली एक निजी सुरक्षा सेवा है जिनकी सुरक्षा गंभीर खतरे में हो सकती है, जैसे देश के प्रमुख नेता, उद्योगपति या अन्य उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



