ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तो वहीं रोहतक में विजय संकल्प रैली के दौरान पीएम मोदी ने 1984 सिख दंगों को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के दिये गये बयान पर पलटवार किया | कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी निशाने पर ले लिया | पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के तीन शब्द ‘हुआ तो हुआ’ कांग्रेस के चरित्र को दर्शाते है |
उन्होने कहा कि, कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने चीख-चीखकर 1984 के दंगों के बारे में कहा कि चौरासी का दंगा हुआ तो हुआ और ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं | राहुल गांधी के गुरु हैं |
Watch Video
