ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज कांग्रेस के 134 वे स्थापना दिवस पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने देश के आर्मी चीफ बिपिन रावत पर हमला बोला।
पी चिदंबरम ने बिपिन रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि,आप सेना के जनरल हैं और आपको अपने काम से काम रखना चाहिए, आपको नेताओं को सलाह नहीं देनी चाहिए। ये शर्म की बात है कि डीजीपी और आर्मी के जनरलों को सरकार को सपोर्ट करने को कहा जा रहा है
क्या कहा था आर्मी चीफ ने जानिए
बतादें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे देश में प्रदर्शनों पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि, नेता नेतृत्व देने वाला होता है, लोगों को गलत दिशा में ले जाने वाला नहीं। जिस पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ये बयान दिया है।

