लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बिग बॉस सीजन-11 के फिनाले में सलमान खान और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सपना चौधरी के साथ खुब मस्ती करते हुए दिखे।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमेन के प्रमोशन के लिए आए थे।
इस दौरान सपना ने सलमान और अक्षय के सामने मुझसे शादी करोगी गाने पर दोनो के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर की।
सपना की इस इच्छा को पुरा करते हुए सलमान और अक्षय ने सपना के साथ खुब ठुमके लगाए।
जिसके बाद सपना चौधरी शरमा गई। इसके इलावा उन्होने ढिचैंक पूजा के साथ स्कूटर पर भी सवारी की




