ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 21 साल पूर्व दो काले हिरणों के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश नहीं हुए। सलमान की तरफ से हाजरी माफी की मांग करते हुए कोर्ट में बताया गया कि वे शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा उन्हें एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी भी दी हुई है। इस कारण आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।
इस पर कोर्ट ने हाजरी माफी प्रदान करते हुए 19 दिसम्बर को अगली सुनवाई तिथि तय कर दी। साथ ही, सलमान की तरफ से इस मामले में स्थाई हाजरी माफी का आवेदन भी पेश किया गया।
सलमान को मिली धमकी
सलमान खान को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर इस धमकी के मैसेज वायरल हो रहे है।

