लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज के तीन दिन पहले ही राजनीति का शिकार हुई है। जानकारी अनुसार मुंबई में शिवसेना और एमएनएस फिल्म के रिलीज पर विरोध कर रहे है।
शिवसेना का कहना है कि महाराष्ट्र में बॉलीवुड कलाकारों की हकूमत नहीं चलेगी। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि टाईगर जिंदा है जैसी छोटी मराठी फिल्मों की कमाई खा जाती है।
शिवसेना के साथ साथ राज ठाकरे ने भी सलमान पर हमला बोला है। उन्होने कहा फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ को महाराष्ट्र के किसी भी थिएटर में नहीं चलने देंगे। यदि मराठी फिल्म देवा को प्राइम टाइम पर नहीं दिखाया गया।
वही दूसरी तरफ एमएनएस का कहना है कि सलमान की फिल्म और मराठी फिल्म के लिए स्क्रीन का बंटवारा होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सलमान को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।



