‘टाइगर जिंदा है’ में दर्शक देखेंगे बॉलीवुड के ‘रैम्बो’ सलमान का खतरनाक एक्शन

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। फिल्म को क्रिसमस के अवसर पर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। फिल्म को क्रिसमस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। ‘टाइगर जिंदा है’ को ‘एक था टाइगर’ की अगली कड़ी है, जिसकी शूटिंग को लेकर पूरी यूनिट कई दिनों से ग्रीस में थी।

‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान टाइगर की भूमिका में हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीटर पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें सलमान MG 42 मशीनगन से फायरिंग करते दिख रहे हैं। सलमान की फोटो देखकर आपको हॉलीवुड की ‘रैम्बो’ सीरीज की फिल्मों की याद आ जाएगी।

जफर ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है ‘5000 rounds fired.’ उन्होंने यह भी बयान दिया है कि  “When you feature a superstar like Salman Khan, who is known to pull his weight for a film’s action, you need to have weaponry that suits his stature and also fit in with the scale of Tiger Zinda Hai.”

फिल्म के लिए जफर ने टॉम स्ट्रूथर्स को एक्शन कोऑर्डिनेटर की सेवा भी ली है। टॉम हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों ‘डॉर्क नाइट’ और ‘द डॉर्क नाइट राइज फेम’ के एक्शन कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं। ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सिक्वल है।

‘एक था टाइगर’ में सलमान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे। सलमान भारतीय जबकि कैटरीना पाकिस्तानी जासूस की भूमिका में थे। ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद सलमान खान और अली अब्बास जफर ‘भारत’ नाम से फिल्म का निर्माण करेंगे। इसे सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस्ड कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *