कपिल शर्मा को सलमान खान की नसीहत, अब कोई विवाद हुआ तो….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोगों को हंसाने वाले और अपनी कॉमेडी से करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके कपिल शर्मा अपनी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोगों को हंसाने वाले और अपनी कॉमेडी से करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके कपिल शर्मा अपनी टीम टूट जाने से काफी विवादों में थे। वहीं मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के जाने के बाद सो कुछ दिनों तक बंद करना पड़ा था। लेकिन अब कपिल को यह कॉमेडी शो फिर से पॉपुलेरिटी की रफ्तार पकड़ रहा है। इसकी वजह सलमान की कपिल को खास नसीहत भी माना जा रहा है।

salman
दरअसल, कपिल शर्मा के शो को इस बार बॉलीवुड के भाई सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है। सुत्रों के अनुसार, सलमान ने कपिल को सलाह दी है कि, उनका करियर एक बार फिर कामयाबी की राह पर है और इस बार कोई भी ऐसी बेवकूफी ना करें जिससे बिना वजह का विवाद हो।

show

बॉलीवुड दबंग नहीं चाहते कि अब कपिल विवादों में पड़ें और उन्हें फिर से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सके।बता दें, सुनील ग्रोवर के साथ विवाद में पड़ कर कपिल को काफी नुक्सान उठाना पड़ा था। सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था। अब काफी मेहनत के बाद यह शो फिर से वाहवाही लूट रहा है।

ॉ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *