कैप्टन सरकार 5 साल मजे करने आए हैं- सलारिया

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया :आगामी उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने गुरदासपुर के हल्का दीनानगर के 75 गांव में रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी ने शक्ति…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया :आगामी उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने गुरदासपुर के हल्का दीनानगर के 75 गांव में रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक झूठी पार्टी है। और कांग्रेस ने लोगों को 70 साल तक झूठ बोलकर सरकार बनाई है।
* बीजेपी ने गुरदासपुर के 75 गांव में किया रोड शो
* बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
* ‘कांग्रेस ने 70 साल झूठ बोलकर सरकार बनाई’
* कैप्टन सरकार 5 साल मजे करने आए हैं- सलारिया

swarn salaria
गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी जीत की ताल ठोक रही है। इसके चलते बीजेपी उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया ने गुरदासपुर के 75 गांव में चुनाव प्रचार किया । इस मौके पर बीजेपी ने विधानसभा हल्का दीनानगर के गांव में रोड़ शो किया। साथ ही शक्ति प्रदर्शन के लिए सलारिया के साथ गाड़ियों और मोटरसाइकल का काफिला रहा। इस मौके पर स्वर्ण सलारिया ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों से लोगों को झूठ बोलकर सरकार बनाई है। लेकिन अब लोगो को पता चल चुका है कि कोंग्रेस झूठी पार्टी है। और कांग्रेस पार्टी हमेशा ही लोगो की भावनाओं से खेलती रही है।

साथ ही बीजेपी उम्मीदवार ने आगे कैप्टन सरकार को घेरते हुए कहा कि वे केवल पांच साल तक मजे करने आए हैं। क्योंकि कैप्टन साहब ने पहले चुनाव लड़ने से मना किया था। गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी पार्टी ने अपनी कमरल कस ली है। साथ ही बताया जा रहा है कि सात अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली बीजेपी की बूथ रैली को संबोधित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *