ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने नेता विपक्ष सुखपाल खैरा पर निशाना साधते हुए उनपर आरोप लगाया है कि खैरा जान बूझकर माइनिंग मामले को उछाल रहे हैं । अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी चाहे वो विधायक संदोहा ही क्यों ना हों । धर्मसोत ने बलविंदर सिंह भूंदड़ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भूंदड़ लाडी सेरोवालिया ख़िलाफ़ तंज कसने से पहले सोच लें ।
धर्मसोत ने बिजली के बढ़े रेट पर बोलते हुए कहा कि हम पंजाब के हर वर्ग का ध्यान रख कर बिजली के रेट में बढ़ोतरी की है। धर्मसोत ने नशे पर बोलते हुए कहा कि सरकार नशा खत्म करने के प्रयास कर रही है सरकार आए दिन लाखों- करोड़ों रुपए का नशा पकड़ रही है। धर्मसोत ने जेल में हुई कैदी की लड़ाई पर बोलते हुए कहा कि जिसने मारपीट की है उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। तहसीलदार की वीडियो वायरल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
Watch Video
https://youtu.be/XjG3csY1jYQ
