ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शाहकोट उपचुनाव पर प्रतिक्रिया दी | उन्होंने कहा कि अकाली दल को बड़ा अहंकार है कि वो शाहकोट उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे | लेकिन जिस तरह 77 सीटों पर कैप्टन साहब ने जीत हासिल की थी | उसी तरह कांग्रेस शाहकोट उपचुनाव में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी |
अकाली दल–बीजेपी ने पंजाब को लूटा– धर्मसोत
पूर्व सीएम ने कहा था कि कैप्टन सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो, वे उनके पास नंगे पांव चलकर जाएंगे | इसे लेकर धर्मसोत ने कहा कि कैप्टन सरकार गरीब किसानों का कर्ज़ माफ़ कर रही है | उन्होंने कहा कि अकाली दल–बीजेपी ने पंजाब को लूटा है |

