लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मास्टर ब्लास्टर ने पहला स्ट्रोक मारने की कोशिश की, लेकिन हिट विकेट हो गये. स्टेडियम के चारों कोने से उठता शोर उनका उत्साह बढ़ाता था, लेकिन राज्यसभा में जो शोर उठा, उसने दुनिया के महानतम बल्लेबाज की जुबान खुलने से पहले ही बंद करवा दिया।
2012 में राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किये गये सचिन तेंदुलकर 5 साल में पहली बार स्पीच के लिए खड़े हुए थे, लेकिन बोल नहीं पाए. उनके पास बोलने के लिए अब सिर्फ एक साल ही और बचा है, लेकिन लाल कालीन वाली राज्यसभा को सचिन की आवाज सुनने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल, कांग्रेस सदस्यों के हंगामे की वजह से सचिन नहीं बोल पाए. कांग्रेस और बीजेपी के मेंबर प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर दिये बयान पर हंगामा कर रहे थे। 5 साल में पहली बार उठे तेंदुलकर राइट टू प्ले पर बोलने के लिए उठे तेंदुलकर भारत में खेल का भविष्य बताने वाले थे मास्टर ब्लास्टर कांग्रेस सदस्य पीएल पूनिया और बीजेपी के रणविजय सिंह जूदेव ने साथ दिया, लेकिन सदन में हो रहा हंगामा इस साथ से कहीं ज्यादा था। सभापति वैंकेया नायडू के नसीहत भी सदस्यों को शांत नहीं करा सकी, सदन में सचिन का भाषण नहीं हो पाया।
सभापति ने सचिन के पहली बार सचिन के राज्यसभा में बोलने का हवाला भी दिया। लेकिन हंगामा नहीं थमा.
राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने सचिन को नहीं बोलने देने को शर्मनाक करार दिया. लिविंग इंडिया न्यूज से उन्होंने कहा कि, ‘सचिन ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है. ये जानते हुए कि आज उन्हें सदन में बोलना है, उन्हें नहीं सुनना बेहद शर्म की बात है.’ जया बच्चन ने सवाल भी उठाया- ‘क्या सदन में सिर्फ राजनेताओं को बोलने की अनुमति है?’
राइट टू प्ले को जानिए-
संसद को दिये गये नोटिस के मुताबिक –
1. तेंदुलकर शिक्षा के साथ खेल को अनिवार्य करना चाहते हैं.
2. खेल के लिए जरूरी सामान हर बच्चे के लिए मौजूद हो.
3. सचिन इसे संवैधानिक अधिकार का रूप देना चाहते हैं.
राज्यसभा में हाजिरी को लेकर चर्चा में रहे हैं सचिन
सदन में मास्टर ब्लास्टर की हाजिरी और MPLED Fund खर्च नहीं किये जाने पर कई बार सवाल भी उठे हैं. आप को जानकर हैरत होगी कि संसद में सत्र के दौरान सचिन की हाजिरी सिर्फ 8 फीसदी रही है।



