ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रूस के राष्ट्रपति पुतिन का कल भारत दौरा है | चार अक्टूबर को दो दिन की यात्रा पर पुतिन दिल्ली आ रहे हैं | पुतिन पीएम मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे और इस दौरान रूस के साथ एस-400 मिसाइल सौदे पर अंतिम मुहर लग सकती है |
S-400 मिसाइल सौदे पर लगेगी मुहर
बता दे पुतिन की भारत यात्रा पर इस सप्ताह पांच अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किये जाएंगे | पुतिन के शीर्ष विदेश नीति सलाहकार युरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति चार अक्टूबर को भारत के लिए रवाना हो रहे हैं |


